{"_id":"60bd0b448ebc3ed71c042570","slug":"the-absconding-avatar-has-also-died-in-bharat-s-murder-baghpat-news-mrt541517946","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 फरवरी को मिला शव हत्यारोपी का होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 फरवरी को मिला शव हत्यारोपी का होने का दावा
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। कंडेरा निवासी भरत की हत्या के मामले में फरार चल रहे अवतार की भी मौत हो चुकी है। वारदात के आठ दिन बाद उसका शव जिला शामली के थाना कांधला क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से मिला था और शनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने लावारिस के रूप में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार को परिजनों ने कांधला पहुंचकर कपड़ों और फोटो के आधार पर शव की शनाख्त की। हालांकि थाना रमाला इंस्पेक्टर रमाला का कहना है कि डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि शव अवतार का था या किसी ओर का।
कंडेरा निवासी भरत की गत 27 जनवरी को उसकी निर्माणाधीन डेयरी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता विनोद ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गांव के ही छोटू को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया और इस मामले में अवतार पुत्र देवेंद्र को मुख्य आरोपी बताया था। अवतार तभी से फरार चल रहा था। अब उसकी भी मौत होने की जानकारी से भरत हत्याकांड की गुत्थी उलझ गई है। चार फरवरी को कांधला क्षेत्र में कसबा एलम के पास गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। कांधला पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। विसरा सुरक्षित रख लिया गया था। अवतार के पिता देवेंद्र का कहना है कि 30 जनवरी से अवतार लापता था। वह शुक्रवार को थाना कांधला पहुंचे और कपड़ों व फोटो के आधार पर शव अवतार का होने का दावा किया। भरत के पिता विनोद का कहना है कि वे पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। भरत और अवतार के कातिलों का पुलिस को पता लगाना चाहिए।