फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Terror of monkeys continues in Ratol, people imprisoned in homes

रटौल में बंदरों का आतंक जारी, घरों में कैद हुए लोग

Wed, 12 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys continues in Ratol, people imprisoned in homes
मंगलवार को भी हेडकांस्टेबल सहित पांच लोगों पर किया हमला
विज्ञापन

तीन दिन में गांव के डेढ़ दर्जन लोगों को कर चुके घायल
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में बंदरों का आतंक जारी है। मंगलवार को भी बंदरों ने हेडकांस्टेबल सहित पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने खुद को घरों में कैद कर लिया है। ग्रामीण झुंड बनाकर ही घरों से बाहर निकल रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को शीघ्र पकड़ाने की मांग की है।
रटौल गांव में बंदरों के डर के कारण ग्रामीण घरों में कैद हो गए है। गांव की गलियां सूनी हो गई है। ग्रामीण अपने घरों की छतों पर जाने से कतरा रहे है। जरूरत का सामान लेने के लिए ग्रामीण अपने साथ लाठी-डंडा लेकर या एक साथ ही घर से बाहर निकल रहे है। मंगलवार को बंदरों के झुंड ने रटौल पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार गौड़ के अलावा गांव के मोहम्मद अहमद पुत्र साहबुद्दीन, जुनेद पुत्र मोहम्मद अहमद, मिस्बाबुल पुत्र जावल, आजाद पुत्र अकबर पर हमला कर घायल कर दिया। बार-बार शिकायत के बाद भी बंदरों को न पकड़वाने पर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बंदरों को पकड़वाने की मांग की जा रही है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों को शीघ्र पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बंदरों को पकड़वाने के लिए वन विभाग से अनुमति मिल गई है। शीघ्र ही टीम बुलाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा। - जाकिर हसन, ग्राम प्रधान पति।
गांव में बंदरों के आंतक का मामला जानकारी में है। ग्राम प्रधान पति जाकिर हसन ने बंदरों को पकड़वाने की अनुमति मांगी गई थी। ग्राम प्रधान को बंदरों को पकड़वाने की अनुमति दे दी गई है। - राजेश कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed