{"_id":"64822ef087b02ae7a1097745","slug":"tension-between-farmers-and-city-panchayat-regarding-the-land-of-dumping-ground-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2087-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डंपिंग ग्राउंड की जमीन को लेकर किसानों और नगर पंचायत में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डंपिंग ग्राउंड की जमीन को लेकर किसानों और नगर पंचायत में तनातनी
विज्ञापन
- किसानों ने जमीन पर अपना हक जताते हुए कूड़ा डालने पहुंचे सफाई कर्मियों को वापस लौटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे के डंपिंग ग्राउंड की जमीन को लेकर किसान और नगर पंचायत के सफाई कर्मियों में तनातनी हो गई। जिसमें कूड़ा डालने पहुंचे सफाई कर्मियों का किसानों ने विरोध किया और उन्हें वापस लौटा दिया।
नगर पंचायत के अधिकारियों ने कूड़ा डालने के लिए लहचौड़ा मार्ग पर स्थित सरकारी जमीन चिन्हित की थी। जहां बृहस्पतिवार को कूड़ा डालने के लिए सफाईकर्मी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे। तभी सरफाबाद गांव के किसान वहां पहुंच गये और कूड़ा डालने आये कर्मचारियों का विरोध किया। जिसको लेकर हंगामा हो गया, लेकिन किसानों ने जमीन पर अपना हक जताते हुए कूड़़ा नहीं डालने दिया। किसान मोहित और नवीन ने बताया कि पिछले तीस साल से जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
उधर हंगामे को देखते हुए सफाईकर्मी कूड़े का ट्रैक्टर ट्राली लेकर वापस आ गये। इस मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन मांगी थी। जिस पर प्रशासन ने एमएलसी की जमीन चिन्हित कर नगर पंचायत को दी थी। जिस पर नगर पंचायत का बोर्ड भी लगाया गया था। उन्होंने बताया कि कूड़ा डालने के मामले में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।