{"_id":"5e541d418ebc3ef3aa2638a2","slug":"tension-became-dizzy-on-seeing-chemistry-paper-baghpat-news-mrt470556953","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट्री का पेपर देखते ही रफू चक्कर हो गई टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट्री का पेपर देखते ही रफू चक्कर हो गई टेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर लौटे छात्र-छात्राओं ने कहा कि परीक्षा से पहले तनाव जरूर था, लेकिन प्रश्नपत्र आसान आ जाने से उनकी बल्ले-बल्ले हो गई। आसान प्रश्न पत्र से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौटी छात्रा अमरीन का कहना था कि पेपर सॉल्व करने में मजा आया। रसायन विज्ञान का पेपर भी काफी आसान रहा। ज्योति का कहना था कि केमिस्ट्री के पेपर के बारे में चिंता सता रही थी कि न जाने पेपर कैसा आएगा, मगर पेपर देखते ही मजा आ गया। तनु का कहना था कि पेपर सेलेबस से ही आया। पैटर्न भी सही था। पेपर सॉल्व करने में थोड़ी सी भी दिक्कत नहीं हुई। छात्रा मधु चौधरी का कहना था कि पेपर तो बिल्कुल आसान आया है। किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। उधर, राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत की प्रधानाचार्या एवं रसायन विज्ञान की प्रवक्ता डॉक्टर प्रीति शर्मा ने बताया कि पेपर सरल रहा। पूरा पेपर सेलेबस से रहा।
पेपर छूटते ही लगा जाम
फोटो संख्या- 6 बी
बागपत। परीक्षा छूटते ही नगर के कोर्ट रोड पर जाम लग गया। कोतवाली से आगे वंदना चौक की तरफ सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हिंदी से आसान अंग्रेजी, घबराएं नहीं
बागपत। अब 26 फरवरी को यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अंग्रेजी प्रवक्ता जयपाल शर्मा का कहना है कि अंग्रेजी तो हिंदी से भी ज्यादा आसान हैं। परीक्षा की तैयारी में खुद पर भरोसा रखें। प्रश्नपत्र हल करने से पहले प्रश्नों को जरूर समझ लें। स्पेलिंग का ध्यान रखें। प्वाइंट टू प्वाइंट लिखें। कोशिश करें कि क्रमवार ही प्रश्नों के उत्तर दें तो बेहतर होगा।