{"_id":"63ce73e7c7326e77607c1d72","slug":"ten-vehicles-collided-on-expressway-in-fog-15-people-injured-baghpat-news-c-14-1-88934-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कोहरे में एक्सप्रेस-वे पर भिड़े दस वाहन, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कोहरे में एक्सप्रेस-वे पर भिड़े दस वाहन, 15 लोग घायल
Mon, 23 Jan 2023 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे रटौल के पास दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन
रटौल (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रटौल अंडरपास के पास रविवार सुबह कोहरे के कारण दस वाहन भिड़ गए। जिसमें महिला सहित 15 लोग घायल हो गए। इस हादसे से ईपीई पर तीन किमी जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के आसपास खेत होने के कारण वहां रविवार सुबह काफी कोहरा था। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले कलाम पुत्र निसार ने बताया कि वह अपने साथी जमशेद और राजू के साथ कैंटर में मुर्गी लेकर गाजीपुर मंडी जा रहे थे। रटौल अंडरपास के पास कोहरा अधिक होने के कारण एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। उन्होंने ब्रेक लगाए तो पीछे से कार कैंटर से टकरा गई।
कार में सवार विनोद ने बताया कि वह अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ अमृतसर में रहते है और अपने गांव प्रतापगढ़ शादी समारोह में जा रहे थे। इस हादसे में पानीपत से धागा लेकर पिलखुवा जा रहे रायबरेली निवासी पिंटू का कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया और पिंटू घायल हो गया। उसके कैंटर के क्षतिग्रस्त होने से धागा एक्सप्रेस वे पर बिखर गया। इनके अलावा हरियाणा से नोएडा की तरफ जा रही तीन कार व चार अन्य वाहन भी कोहरे के कारण दूसरे वाहनों से भिड़ गए।
विज्ञापन
इस हादसे में विनोद, उसकी पत्नी गीता, बेटा युवराज, यश, बेटी भूमिका, पिंटू, जमशेद, राजू सहित 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खेकड़ा थाना पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने वालों का उपचार कराया। इसमें किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है।
एक्सप्रेस-वे पर मची चीख पुकार, जाम भी लगा रहा
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की भिड़ंत के बाद चीख पुकार मच गई और वहां भगदड़ का माहौल बना रहा। लोग गाड़ियों से उतरकर बचने के लिए एक्सप्रेस-वे के किनारे की तरफ भागते रहे। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन एक्सप्रेस-वे पर खड़े होने से जाम लग गया। वहां करीब तीन किमी लंबा जाम आधा घंटे तक लगा रहा। वहां पुलिस व हाईवे कर्मचारियों ने क्रेन मंगाकर वाहनों को हटवाया। पुलिस व हाईवे कर्मचारियों ने ईपीई पर वाहन चालकों से वाहन धीरे चलाने की अपील की।