{"_id":"607337818ebc3ec79e7bc416","slug":"ten-bigha-crop-burnt-due-to-spark-from-electric-wires-kahkra-news-mrt533948039","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों से उठी चिंगारी से दस बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों से उठी चिंगारी से दस बीघा फसल जली
विज्ञापन
बड़ागांव का मामला, पीड़ित किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव में खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से उठी चिंगारी से दो किसानों की 10 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से मुआवजा दिलवाने की मांग की।
बड़ागांव निवासी किसान ईश्वर और विक्रम ने अपने खेतों में गन्ने की फसल बो रखी है। दोनों की कृषि भूमि पास पास में है। शनिवार की रात करीब आठ बजे खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से उनकी गन्ने फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मगर, तब तक दोनों किसानों की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही एसडीएम से मुआवजा दिलवाने की भी मांग की है। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
फोटो नंबर 11केएआर 1
खेकड़ा। खेकड़ा तहसील के सामने मार्ग किनारे पडे़ कचरे के ढेर में आग लग गई। कई घंटे तक कचरे के ढेर में आग लगी रही। आग से निकल रहे धुएं से आसपास के लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।