फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   temprature crosses 41, rookie sick

पारा 41 के पार, रंगरूट बीमार

Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
temprature crosses 41, rookie sick
अस्पताल में भरती रंगरूट। - फोटो : amar ujala
बागपत में मौसम के गरम मिजाज ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इसके चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान रंगरूट बीमार हो रहे हैं। गर्मी के कारण चक्कर आने से रंगरूटों के जमीन पर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में बीमार रंगरूटों की लाइन लगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पारा 41.7 डिग्री पहुंच गया। गर्मी के चलते बाजारों की चहल-पहल गायब रही। इसके अलावा हाईवे पर वाहनों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती 177 महिलाओं और 297 पुरुष अभ्यर्थियों की बागपत पुलिस लाइन में करीब एक माह से ट्रेनिंग चल रही है।

विज्ञापन

 

गर्मी ज्यादा होने के कारण रंगरूट बीमार हो रहे है। कई तो प्रशिक्षण के दौरान ही चक्कर आने से जमीन पर गिर जाते हैं। इसके अलावा उल्टी, पेट में दर्द व अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इस कारण जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10-12 रंगरूट उपचार के लिए आ रहे हैं। आरआई राजवीर सिंह का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान रंगरूट बीमार हो रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अलग से गाड़ी की व्यवस्था की गई है। गर्मी ज्यादा होने के कारण रंगरूट बीमार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत में भी जनजीवन प्रभावित
बड़ौत। तापमान बढ़ने से चल रही गर्म हवा से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों पर भी इसका असर काफी पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए महिलाएं और युवतियां छाते का प्रयोग कर रही है। बढ़ते तापमान से फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है।

लोग दोपहर में घरों से नहीं निकल रहे हैं। दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ रहा है। दोपहर के समय बाजार सूने पड़े रहते हैं। इसके साथ ही पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ी है। पूरे दिन नगरवासी विद्युत कटौती से जूझते रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. तेजपाल चौहान के मुताबिक, गन्ना, धान व अन्य फसल बढ़ते तापमान से काफी प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed