फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temporary bus stand built at Khiwai intersection, relief to passengers

Baghpat News: खिवाई तिराहे पर बनाया अस्थाई बस स्टैंड, यात्रियों को राहत

Wed, 09 Oct 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 09 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Temporary bus stand built at Khiwai intersection, relief to passengers
बड़ौत। बरनावा गांव में हिंडन नदी का पुल जर्जर होने के बाद भारी वाहनों का आवागमन बंद किए जाने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब बड़ौत डिपो के अधिकारियों ने खिवाई तिराहे पर अस्थाई बस स्टैंड बना दिया है। वहां से मेरठ जाने के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन

बरनावा हिंडन नदी का पुल जर्जर होने के कारण तीन माह पहले उसके ऊपर से भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। इससे रोडवेज बस भी बंद होने से मेरठ जाने के लिए यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। इसका दूसरा विकल्प तलाशते हुए बसों का संचालन पहले बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग और अब बड़ौत-बिनौली मार्ग से किया गया है। मगर इससे किराया व समय दोनों ज्यादा लग रहे हैं।
विज्ञापन

इसलिए अब बड़ौत डिपो ने हिंडन नदी के पार खिवाई तिराहे पर अस्थाई बस स्टैंड बनाकर मेरठ आने-जाने के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया।

- हिंडन नदी पर पुल से आवागमन बंद होने से पहले मेरठ जाने के लिए डेढ़ घंटे की जगह ढ़ाई घंटे का समय लगता है। अस्थाई स्टैंड बनाकर बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों की परेशानी खत्म होगी। - नियाजुद्दीन
विज्ञापन
विज्ञापन


- बड़ौत-मेरठ मार्ग से जुड़े गांवों के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और डग्गामार वाहनों में किराया ज्यादा देना पड़ता था। लेकिन अब बसों का संचालन शुरू होने पर लोगों को राहत मिलेगी। - अमर


वर्जन-
यात्रियों की समस्या को देखते हुए खिवाई तिराहे पर अस्थाई बस स्टैंड बनाकर मेरठ के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। हर 15 मिनट बाद बस सेवा की व्यवस्था की गई है। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed