फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tempo ki takkar se bacchi ki maut

टैंपो की टक्कर से बच्ची की मौत

Fri, 19 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
छपरौली।  हरियाणा के जिला पानीपत के खोजकीपुर गांव निवासी पांच साल की कीर्ति अपनी मां देवंती के साथ अपने नाना के घर छपरौली आई हुई थी । बृहस्पतिवार को दोपहर के समय वह बाजार में गई थी। टांडा रोड पर एक टैंपो ने मासूम को टक्कर मार दी, इससे वह गिर गई। दूसरी तरफ से आ रहे टैंपो ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद आरोपी टैंपो चालक भाग गया। बाद में पीड़ित पक्ष ने कहा वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा पीड़ित पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहता है, इस विषय में उन्होंने लिखकर दे दिया, इस कारण मासूम का शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed