फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   temple open

श्रद्धालुओं के लिए खुले परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के कपाट

Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
temple open
श्रद्धालुओं के लिए खुले परशु रामेश्वर महादेव मंदिर के कपाट
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। कोरोना संक्रमण के कारण करीब पांच माह के बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। मंदिर में प्रवेश से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई। एतिहासिक शिवलिंग पर बेल, फूल-पत्ती और प्रसाद चढ़ाने पर पाबंदी रही। संक्रमण को देखकर पांच श्रद्धालुओं को ही गर्भ ग्रह में एक साथ प्रवेश दिया।
कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मंदिर समिति ने पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बंद कर दिए थे। सोमवार को पांच माह के बाद पाबंदी के साथ मंदिर के कपाट खोल दिए। पहले दिन मंदिर में सोमवार होने के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही गर्भ गृह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए प्रवेश दिया । मंदिर में प्रवेश से पूर्व मुख्य गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई तथा फल-फूल पत्ती व प्रसाद पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। मंदिर के बाहर खरीददारी के लिए एक-दो दुकानें ही लगी।
विज्ञापन

रोज होगा बाबा का फूल श्रृंगार
बालैनी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए कुछ पाबंदियों के साथ मंदिर के कपाट खोल दिए हैं। श्रद्धालु सुबह पांच बजे से तीन बजे तक मंदिर में भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना कर सकेंगे, इसके उपरांत शिवलिंग का श्रंगार किया जाएगा। तीन बजे के बाद श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगी प्रसाद की दुकानें
बालैनी। मंदिर में प्रसाद पर प्रतिबंध होने के कारण सोमवार को पुरा महादेव मंदिर के आसपास प्रसाद की दुकानें नही लगाई गई। मंदिर के बाहर खिलौने की एक-दो दुकानों से बच्चों ने खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed