{"_id":"6399fef84b4ea54e4031e6bc","slug":"temperature-will-drop-soon-kahkra-news-mrt617743516","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तापमान में जल्द आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तापमान में जल्द आएगी गिरावट
विज्ञापन
तापमान में जल्द आएगी गिरावट
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने मौसम पूर्वानुमान के बारे में बताया कि आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 23.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 15 दिसंबर को मध्यम गति की हवा चलेगी।
फसल सलाह
किसानों को सलाह दी कि तापमान गिरने से आलू में झुलसा रोग का प्रकोप अधिक दिखाई देता है। इसकी रोकथाम हेतु बुवाई के 25 से 30 दिन बाद मैंकोजेब 2 .0 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। प्याज में डेम्पिंग ऑफ (अर्ध गलन) रोग दिखाई देने पर रोकथाम हेतु थिरम 2.5 ग्राम या मैंकोजेब 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। पपीते के पौध की रोपाई करें। केले एवं पपीते के बागों की गुड़ाई करके तने के चारों तरफ 25-30 सेंटीमीटर ऊंची मिट्टी चढ़ा दें।