{"_id":"6452aeb525651797b1031316","slug":"temperature-dropped-due-to-rain-damage-to-harvested-wheat-crop-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-928-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बारिश से गिरा तापमान, गेहूं की कटी फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बारिश से गिरा तापमान, गेहूं की कटी फसल को नुकसान
Thu, 04 May 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 04 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर बारिश के बीच जाते छात्र
बागपत। जिले में बुधवार दोपहर को शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुककर होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट आई तो गेहूं की कटी फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई। अभी दो दिन बारिश होने की संभावना है।
सोमवार को मौसम में बदलाव आया था और दिन में कई बार तेज बारिश हुई थी। इसके बाद मंगलवार को मौसम साफ हुआ तो बुधवार दोपहर को फिर से मौसम में बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई।
दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही और 8.5 मिमी बारिश हुई। इससे तापमान में करीब दो डिग्री तक की गिरावट हुई। सोमवार को हुई बारिश में गेहूं की कटी फसल खेतों में पानी भरने पर डूब गई थी।
विज्ञापन
जिससे मौसम साफ होने पर ही गेहूं निकलवाया जा सकता है। ऐसे में अब दोबारा से बारिश होने पर किसानों की परेशानी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक अंकित नेगी ने बताया कि इससे गेहूं का दाना खराब हो सकता है। उनके अनुसार मौसम अभी साफ होता नहीं दिख रहा है और अगले दो दिन बारिश हो सकती है।
--
मौसम सुहावना हुआ तो सड़कों पर जलभराव हुआ
कुछ दिन पहले तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो सोमवार को कुछ कम हुआ और अब बुधवार को बारिश होने पर दो डिग्री तक गिरा। इस तरह मौसम में अन्य दिनों के मुकाबले मौसम काफी अच्छा रहा। बागपत में कोर्ट रोड, शौकत मार्किट, यमुना रोड, बड़ौत में गांधी रोड, बिजरौल, मुख्य बाजार व अन्य कई जगह काफी कीचड़ हो गई।