फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tehsils kept echoing throughout the day with picketing demonstrations

धरना-प्रदर्शनों से पूरे दिन गूंजती रही तहसील

Tue, 06 Oct 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tehsils kept echoing throughout the day with picketing demonstrations
धरना-प्रदर्शनों से पूरे दिन गूंजती रही तहसील
विज्ञापन

91 शिकायतों में से कुल 2 शिकायतों का हुआ निस्तारण
बड़ौत। तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं। कुल 91 शिकायतें आईं, जिनमेें से कुल 2 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। उधर, अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर लोगों ने तहसील पर धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व की 50, पुलिस की 16, बिजली की 7, विकास की 4, चकबंदी की 2, नगरपालिका बड़ौत की 1, राशन की 3, सिंचाई विभाग की 1 व अन्य विभागों सहित कुल 91 शिकायतें आईं। मात्र दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान एडीएम अमित कुमार ने शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर तहसीलदार प्रदीप कुमार, बीडीओ राहुल वर्मा, बीडीओ राजीव शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजपाल, वन रेंजर राजपाल सिंह, कृषि एसडीओ तेजपाल चौहान, सीडीपीओ सारधा व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन लोगों ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन----
बड़ौत। चंदायन गांव के ग्रामीणों ने चंकबदी के दौरान बरती गयी अनियमितता पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन साैंपा। इस अवसर पर राहुल जैन, नरेशपाल, विक्की, दीपक, संजीव आदि शामिल रहे। उधर, तवेलागढ़ी गांव से ऋषिपाल पुत्र ईश्वर के पक्ष में आए लोगों में देवेन्द्र, धर्मेन्द्र, अमित आदि ने भी लगातार शिकायतों के बावजूद ऋषिपाल का कम हुआ चक पूरा न करने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, शबगा गांव से अपने परिवार के लोगों के साथ आई पीड़िता मुनेश पत्नी स्वर्गीय रामपाल सिंह ने गांव के ही कुछ दबंगों पर मकान पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed