{"_id":"6468c9d2414522e6aa08b6c4","slug":"tehsil-day-became-a-joke-complaints-are-not-being-resolved-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-718-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मजाक बना तहसील दिवस, शिकायतें नहीं हो रहीं हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मजाक बना तहसील दिवस, शिकायतें नहीं हो रहीं हल
विज्ञापन
-डीएम और एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, 52 में से चारा शिकायतों का हुआ निस्तारण
फोटो संख्या 6
बड़ौत। तहसील परिसर में शनिवार को डीएम और एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान 52 शिकायतें आई, जिनमेें से मौके पर मात्र चार शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। लंबित शिकायतों का डीएम ने समय अवधि में पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि पिछले छह शनिवार से निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित नहीं हुआ। चुनाव संपन्न होने और आचार संहिता हटने के बाद शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें डीएम राजकमल यादव और एसपी अर्पित विजयविर्गीय ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन पर अवैध कब्जा, चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराने, बिजली, जलभराव, तालाब, खड़ंजा, साफ सफाई, सिंचाई विभाग, आवारा गोवंश सहित पुलिस विभाग से सबंधित तकरीबन 52 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर मात्र 4 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान डीएम ने लंबित शिकायतों का पारदर्शिता के साथ समय अवधि में समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ डा़ दिनेश कुमार, एसई रणविजय सिंह, तहसीलदार अमर चंद वर्मा, सीओ सवि रत्न सिंह, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, बीडीओ ज्योति वाला सहित अन्य विभागों की अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
-कई प्रार्थना पत्र देकर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान, काट रहे चक्कर
केस नंबर 1-
टीकरी निवासी सुरेन्द्र का कहना है कि वह संपूर्ण समाधान दिवस में 20 से अधिक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन शिकायत का निस्तारण नहीं हो रहा है।
केस नंबर 2-
शबगा गांव निवासी हरचैन ने बताया कि कुछ लाेगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। तीन प्रार्थना पत्र तहसील में दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।