फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager's body found cut into two pieces on railway track, fear of murder

Baghpat News: रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Thu, 24 Aug 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found cut into two pieces on railway track, fear of murder
-जिवानी में जंगल में भैंसे को चराने गया था किशोर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। जिवानी अंडरपास के समीप रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला। वह मंगलवार शाम घर से जंगल में भैंसे को चराने के लिए आया था। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
करीमपुर जिवानी गांव निवासी आयान (14) मंगलवार शाम को अपना भैंसा लेकर जंगल में उसे चराने गया था। बताया कि देर रात भैंसा घर पहुंच गया, लेकिन आयान घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने आयान की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नही चल सका। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आयान शाम के समय गांव के ही दो युवकों के साथ रेल की पटरी के पास बैठे हुए देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उधर बुधवार सुबह ग्रामीणों को जिवानी रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर आयान का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया तो पुलिस ने किसी तरह समझाकर शांत किया। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मजदूरी करता है पिता, गांव में मातम
किशोर आयान की मौत होने के बाद करीमपुर जिवानी गांव में मातम पसर गया। पिता असलम मजदूरी करता है और आयान आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed