{"_id":"5e4993578ebc3ee5e15eb26f","slug":"teenager-raped-on-kiln-accused-arrested-baghpat-news-mrt4692848183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठे पर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बागपत। नगर कोतवाली क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आई शामली की किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने युवक की तलाश की और दबोच लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा।
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने बड़े भाई के साथ बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव में स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने कुछ दिन पहले आई थी। भट्ठे पर ही भाई-बहन रहते थे। रविवार देर शाम किशोरी का भाई खाने का सामान लेने बाजार गया था। तभी निकट के ही दूसरे ईंट-भट्ठे पर काम करने वाला युवक किशोरी के पास आया। युवक किशोरी को जबरन उठाकर पास में स्थित खेत मेें ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर ईंट-भट्ठे पर पहुंची और अपने परिवार को जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से आरोपी युवक को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरोपी रमाला थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है।