रेप के बाद किशोरी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप स्थित जेवीजी कॉलोनी मे बुधवार की सुबह करीब सात बजे जब लोग खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें कालोनी परिसर में किशोरी का शव पडा हुआ दिखाई दिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
निरीक्षण के दौरान पुलिस को शव के पास से एक कागज पड़ा मिला। जिस पर लिखा हुआ था कि किशोरी मुस्लिम समाज से है और इसका अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कर देना। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले। गर्दन और शरीर पर खरोचे थी। इससे स्पष्ट है किशोरी की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या की गयी है।
पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है दरिंदों ने अपहरण के बाद किशोरी की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका है। वारदात को अंजाम किसी दूसरे स्थान पर दिया है। पुलिस आसपास के जनपद पुलिस से संपर्क में लगी है।
उसकी मौत कैसे हुई। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। खेकड़ा थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने कहा लड़की की अभी िशनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी मौत कैसे हुई? इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। उसके साथ रेप हुआ है या नहीं । इसकी रिपोर्ट चिकित्सकों से मांगी गई है।