{"_id":"601edf448ebc3e4a6500941b","slug":"teaching-from-6th-to-8th-will-begin-on-february-10-baghpat-news-mrt523952799","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 फरवरी से शुरू होगा छठीं से आठवीं तक का शिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 फरवरी से शुरू होगा छठीं से आठवीं तक का शिक्षण
विज्ञापन
- विद्यालय संचालन के लिए शुरू हुई तैयारियां
- जिले में छठीं से आठवीं तक के 35 हजार छात्र पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दस फरवरी से छठीं से आठवीं कक्षा तक का शिक्षण शुरू किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई है। जिले में छठीं से आठवीं तक के लगभग 35 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को साफ-सफाई और शिक्षण की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए है।
शासन ने दस फरवरी से छठीं से आठवीं तक के विद्यालयों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए है। जिले में 332 प्राथमिक, 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 136 कंपोजिट विद्यालय, 23 सहायता प्राप्त व दो राजकीय विद्यालयों सहित 555 विद्यालय संचालित है। इनके अलावा बड़ौत व छपरौली में एक-एक कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को विद्यालय खोलने संबंधी दिशा-निर्देश दे दिए गए है।
एक मार्च से खुलेंगे प्राइमरी विद्यालय
बागपत। एक मार्च से प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। जिले में परिषदीय, सहायता प्राप्त, समाज कल्याण व अन्य विद्यालयों में कक्षा एक से पांचवीं तक के 60 हजार 407 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है।