फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers' salary will reach accounts by 3 September - Sharma

तीन सितंबर तक खातों में पहुंच जाएगा शिक्षकों का वेतन - शर्मा

Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Teachers' salary will reach accounts by 3 September - Sharma
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को प्रभारी डीआईओएस अनुराधा शर्मा से शिक्षकों के लंबित प्रकरणों एवं जुलाई व अगस्त माह के वेतन का भुगतान कराने की मांग की। डीआईओएस ने प्रतिनिधिमंडल को तीन सितंबर तक वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे संघ के सदस्यों ने विद्यालयों कार्यवाहक प्रधानाचार्य की वेतनमान देने वाली पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करने, एकल संचालन विद्यालयों के शिक्षकों के चयन वेतनमान तथा पदोन्नति के प्रकरणों पर कार्रवाई करने, विद्यालयों में स्वच्छ जल की व्यवस्था कराने के लिए प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को वाटर कूलर लगवाने के निर्देश देने तथा शिक्षकों के लंबित प्रकरणों के अलावा जुलाई व अगस्त माह के वेतन का भुगतान कराने की मांग की। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने शिक्षकों की समस्या का समाधान करने तथा तीन सितंबर तक दो माह के वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इसमें संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य विरेंद्र सिंह, संघ के जिलाध्यक्ष बल्लम सिंह, संरक्षक इंद्रपाल सिंह, अजय राज शर्मा, पंकज शर्मा, मुकेश राज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कुलदीप, जितेंद्र पाल, दीपक शर्मा, राज कुमार, धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

शिक्षक वार्ता में उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
बागपत। कोरोना महामारी को देखते हुए शासन व प्रशासन ने लोगों को मॉस्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पहुंचे शिक्षक संघ के सदस्य न तो मॉस्क पहने थे और न ही सोशल डिस्टेंस का प्रयोग किया। संघ के सदस्य डीआईओएस कार्यालय में एक दूसरे से सटकर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed