फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers organizations took out anger against the government

प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को अब बर्दास्त नहीं करेगें शिक्षक

Tue, 01 Jun 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers organizations took out anger against the government
बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों के संयुक्त तत्वावधान में बैठक हुई। इसमें शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोधमें सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बैठक में सर्वसम्मत्ति से प्रस्ताव पास किया कि जून में शिक्षकों द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था से बच्चों एवं शिक्षकों का भविष्य चौपट हो गया है। हाईस्कूल की परीक्षा रद्द करके सरकार ने होनहार बच्चों से खिलवाड़ किया है। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा को विद्यालय स्तर पर कराए जाने की मांग की। बैठक में मौजूद प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश यादव व जूनियर शिक्षक संगठन के अध्यक्ष विकास मलिक ने कहा कि प्राइमरी व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति न होने से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कोरोना से मृत व पीड़ित शिक्षकों को 50 लाख रुपये देने की मांग उठाई। उन्होंने शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से मुफ्त इलाज दिए जाने का शासनादेश जारी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि पेंशन भीख नहीं है। यह अधिकार है तथा शिक्षकों के बुढ़ापे का सहारा है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि हड़ताल पर पाबंदी लगाकर शिक्षकों के अधिकारों को छीना जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता कटार सिंह राणा ने की तथा संचालन इन्द्रपाल सिंह ने किया। यहां डॉ. आत्माराम तोमर, प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री, ईश्वरपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, विपिन चौहान, रविदत्त शर्मा, अशोक कुमार, जितेंद्र, विजय, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed