फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers did not show interest in getting transferred out of the district

Baghpat News: जिले से बाहर तबादला कराने को शिक्षकों ने नहीं दिखाई रुचि

Sat, 24 Jun 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers did not show interest in getting transferred out of the district
-अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए दो शिक्षिकाओं ने किया आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले से बाहर तबादला कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने रुचि नहीं दिखाई है। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए सिर्फ दो शिक्षिकाओं ने ही आवेदन किया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने दोनों आवेदन का सत्यापन पूरा कर लिया है।

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में अंतर जनपदीय प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए महिला और पुरुष शिक्षकों को अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए थे। महिला शिक्षकों को एक जिले में दो साल और पुरुष शिक्षक को एक जिले में पांच साल शिक्षण कार्य कराने के बाद स्थानांतरण नीति में शामिल किया गया था। शिक्षकों के आवेदन के बाद जिला शिक्षा समिति को एक महीने के अंदर आवेदन का सत्यापन करना था। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के आवेदन का सत्यापन पूरा कर लिया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कीर्ति ने बताया कि जिले से दो महिला शिक्षकों ने अंतरजनदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। एक महिला शिक्षिका ने शामली और एक शिक्षिका ने बदायूं स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। दोनों शिक्षकों के आवेदनों का सत्यापन पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed