{"_id":"5e556eb78ebc3ef389624eee","slug":"teachers-association-gave-ultimatum-till-29-baghpat-news-mrt4707038171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने दिया 29 तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने दिया 29 तक का अल्टीमेटम
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने दिया 29 तक का अल्टीमेटम
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ता ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर ने शिक्षकों के फरवरी के वेतन व अन्य अवशेषों का 29 फरवरी तक भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने 29 फरवरी तक भुगतान न होने पर संघ दो मार्च को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करेगा।
कहा कि शिक्षा निदेशालय से अनुदान प्राप्त होने के बाद भी शिक्षकों को सातवें वेतनमान से वंचित रखा जा रहा है। जिले के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को तो पिछले सात माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि माह नवंबर तक का भुगतान करने के लिए अनुदान प्राप्त हो चुका है। कहा अगर 29 फरवरी तक शिक्षकों के वेतन का भुगतान नही किया गया तो संघ दो मार्च को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में इंद्रपाल, राजेंद्र शर्मा, सतवीर मौजूद रहे।