फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher is the clerk and class IV employee, how to make students study

शिक्षक ही क्लर्क व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, विद्यार्थियों को कैसे कराएं पढ़ाई

Thu, 18 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher is the clerk and class IV employee, how to make students study
बागपत। जिले के राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी से लेकर शिक्षक और प्रधानाचार्यों की कमी से जूझना पड़ रहा है। छह इंटर कॉलेज और तीन हाईस्कूल में शिक्षक ही प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जबकि क्लर्क के अभाव में विद्यालयों में पत्राचार का कार्य प्रभावित हो रहा है और शिक्षकों को उनकी भी जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। इसका असर पढ़ाई पर पड़ रहा है और विद्यार्थियों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिले में 13 राजकीय हाईस्कूल, पांच राजकीय कन्या इंटर व एक राजकीय इंटर कॉलेज हैं। इन विद्यालयों में नौ प्रधानाचार्य, 66 सहायक अध्यापकों, 37 प्रवक्ता, 16 क्लर्क और 51 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्यों के पद रिक्त होने पर राजकीय विद्यालयों में शिक्षक ही प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिले के केवल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जबकि अन्य में चतुर्थ श्रेणी कर्मी ही नहीं हैं। इसलिए सबसे अधिक समस्या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के न होने की है। हालात यह हो गए हैं कि विद्यालयों में शिक्षकों पर ही क्लर्क और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में हैं प्रधानाचार्य के पद रिक्त
राजकीय हाईस्कूल बौढ़ा, राजकीय कन्या हाईस्कूल गांगनौली, राजकीय कन्या हाईस्कूल बदरखा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जहानगढ़ उर्फ दौझा और राजकीय इंटर कॉलेज जौहड़ी में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले के राजकीय स्कूलों में कर्मचारियों का ब्योरा
पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त
प्रधानाचार्य 19 10 09
प्रवक्ता 51 15 36
सहायक अध्यापक 160 94 66
क्लर्क 26 10 16
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 53 02 51
-
वर्जन
- राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति आयोग से होनी है। जिन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्त हैं, उनमें शिक्षकों को ही प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लर्क के अभाव में विद्यालय के प्रधानाचार्य ही शिक्षकों की मदद से पत्राचार व अन्य कार्य करा रहे हैं। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed