{"_id":"61ec59d74d9abb6d53463f77","slug":"teacher-eligibility-test-will-be-under-strict-monitoring-baghpat-news-mrt5742626126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सेक्टर, 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 17 पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सेक्टर, 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 17 पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सेक्टर, 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 17 पर्यवेक्षक तैनात किए
केंद्रों पर स्थापित की जाएगी कोविड हेल्प डेस्क, पांच सचल दल करेंगे निरीक्षण
पहली पाली में 17 केंद्रों पर 8112 परीक्षार्थी व दूसरी पाली में 12 केंद्र पर 5787 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे
फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन बनाने के लिए जिले में चार सेक्टर, 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। सभी केंद्रों के सीसीटीवी को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। परीक्षा में निरीक्षण के लिए चार सदस्यीय पांच सचल दलों को गठन किया गया है। दो पालियों में 13 हजार 899 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं, एक सेक्टर मजिस्टे्रट को रिजर्व में रखा गया है। 23 केंद्रों पर होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सुबह की पाली में 17 केंद्रों पर 8112 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर और शाम की पाली में 12 केंद्र पर 5787 परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। पांच सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
मास्क रहेगा अनिवार्य, कराया जाएगा गाइड लाइन का पालन
परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क की अनिवार्यता रहेगी। संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कराई जाएगी। गेट पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांचकर प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पुलिसबल तैनात रहेगा। परीक्षार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जाएगी।-रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक