फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher and laborer killed in bike collision

Baghpat News: बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक और मजदूर की मौत

Sat, 27 Sep 2025 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Teacher and laborer killed in bike collision
बागपत-मेरठ हाईवे ​स्थित सिंघावली अहीर के पास बाइकों की ​भिड़त में विपुल की मौत के बाद विलाप करत
- मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर थाने के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

- मेरठ के कंकरखेड़ा के रहने वाले थे शिक्षक तो नयागांव हमीदाबाद का मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर थाने के समीप नायरा पेट्रोल पंप के सामने असलम (24) निवासी नयागांव हमीदाबाद और विपुल (24) निवासी कंकरखेड़ा जिला मेरठ की बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक असलम ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था, जबकि विपुल केबीएम स्कूल सिंघावली अहीर में शिक्षक थे।
नयागांव निवासी असलम की पत्नी रेशमा कई दिन पहले बेटियों को लेकर मेरठ जिले के भलसोना गांव में अपने मायके गई थी। शुक्रवार की सुबह असलम बाइक पर अपनी पत्नी रेशमा को लेने के लिए ससुराल जा रहा था। जबकि मेरठ के कंकरखेड़ा में गौर नगर निवासी विपुल केबीएम स्कूल सिंघावली अहीर में शिक्षक थे जो शुक्रवार की सुबह बाइक से स्कूल आ रहे थे। जैसे ही दोनों मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर थाने के समीप पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो उनकी बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिसकर्मियों को बुलाया। पुलिस ने दोनों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी कुलदीप सिंह सिरोही ने बताया कि बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत होने से हादसा हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-- दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह हुए हादसे में दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। नयागांव निवासी राशिद ने बताया कि असलम दो भाइयों में छोटा था और ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो भाइयों में बड़े थे विपुल
मेरठ के कंकरखेड़ा के गौरनगर निवासी विपुल के पिता प्राइवेट कंपनी में कर्मी हैं। विपुल दो भाइयों में बड़े थे और केबीएम स्कूल सिंघावली अहीर मेंं शिक्षक थे। उनका छोटा भाई विनीत पढ़ाई करता है और उनकी मां की 13 साल पहले मौत हो गई थी।

बागपत-मेरठ हाईवे स्थित सिंघावली अहीर के पास बाइकों की भिड़त में विपुल की मौत के बाद विलाप करत

बागपत-मेरठ हाईवे स्थित सिंघावली अहीर के पास बाइकों की भिड़त में विपुल की मौत के बाद विलाप करत

बागपत-मेरठ हाईवे स्थित सिंघावली अहीर के पास बाइकों की भिड़त में विपुल की मौत के बाद विलाप करत

बागपत-मेरठ हाईवे स्थित सिंघावली अहीर के पास बाइकों की भिड़त में विपुल की मौत के बाद विलाप करत

बागपत-मेरठ हाईवे स्थित सिंघावली अहीर के पास बाइकों की भिड़त में विपुल की मौत के बाद विलाप करत

बागपत-मेरठ हाईवे स्थित सिंघावली अहीर के पास बाइकों की भिड़त में विपुल की मौत के बाद विलाप करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed