फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   TDM of water reached one thousand, people started falling prey to diseases

पानी का टीडीएम एक हजार पहुंचा, बीमारियों की चपेट में आने लगे लोग

Sat, 16 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
TDM of water reached one thousand, people started falling prey to diseases
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ला नई बस्ती में हाथ पर हुए रोग दिखाते हाजरा व मोहम्मद शीनू - फोटो : BAGHPAT
- जींस रंगाई की फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी जमीन और नालों में छोड़ने से जहरीला हो रहा भूजल
विज्ञापन

- पानी के कारण त्वचा समेत अन्य रोग की चपेट में आने लगे लोग, दूषित पानी की समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे में अधिकतर जगह पानी का टीडीएस एक हजार तक पहुंच गया है। यह किसी भी तरह से लोगों के पीने लायक नहीं है। इसे पीने से लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे है। इसका सबसे बड़ा कारण जींस रंगाई की फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी जमीन व नालों में छोड़ा जाना सामने आया है। इस पानी के कारण ही सबसे ज्यादा त्वचा रोग हो रहा है तो पेट की बीमारियां भी फैल रही है। इसलिए ही लोगों ने दूषित पानी की समस्या के समाधान की मांग उठानी शुरू कर दी है।
गाजियाबाद व लोनी से जींस रंगाई की फैक्टरियों को बंद कराया गया तो इनको बागपत में अवैध रूप से लगा दिया गया। इसके लिए प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनुमति तक नहीं ली गई और ईटीपी (इफ्युएंट ट्रीटमेंट प्लांट) भी नहीं लगाया गया। इस तरह अवैध फैक्टरियों से निकल रहा केमिकल युक्त पानी ऐसे ही जमीन व नालों में छोड़ा जा रहा है। इससे भूजल दूषित हो रहा है और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अशोक लाठियान बताते है कि केमिकल युक्त पानी से नहाने या उसे पीने से त्वचा रोग हो जाते है। इस पानी का लगातार इस्तेमाल से होने वाले रोग को ठीक करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए ऐसे पानी से बचना चाहिए। ऐसे पानी से कई गंभीर रोग भी होते है जो जानलेवा भी साबित हो सकते है।
विज्ञापन

फैक्टरियों के आसपास त्वचा व पेट के रोग से पीड़ित लोग
मुगलपुरा नई बस्ती के रहने वाले अजहर खान ने बताया कि हैंडपंप के पानी का टीडीएस भी काफी बढ़ गया है और यहां एक हजार तक टीडीएस पहुंच रहा है। यह 100 के आसपास होना चाहिए। केमिकल युक्त पानी से लोग बीमार हो रहे है और अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे है। रशीद का कहना है कि इस पानी के कारण पथरी हो रही है और पेट की बीमारियां हो रही है। मुगलपुरा की हाजरा व पति मोहम्मद शीनू को पानी के कारण त्वचा रोग हो गया है। वह काफी उपचार करा चुके है, लेकिन ठीक नहीं हो रहे है। उनका कहना है कि डाक्टर ने पानी के कारण ही बीमारी होने की बात कही है। इस तरह ही कलीम भी त्वचा रोग से पीड़ित है और पानी के कारण समस्या झेल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed