फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Taught his sons by doing farming, one is serving in the army and the other in the police.

Baghpat News: खेती कर बेटों को पढ़ाया, एक सेना तो दूसरा पुलिस में कर रहा सेवा

Fri, 12 Apr 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Taught his sons by doing farming, one is serving in the army and the other in the police.
बालैनी। पुरा महादेव की बिरेश देवी ने पति की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने खुद खेती की और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई। अब एक बेटा सेना में देश की सुरक्षा में लगा है तो दूसरा पुलिस सेवा में है।
विज्ञापन

पुरा महादेव गांव की बिरेश देवी के पति सत्यपाल मलिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के समय बड़े बेटे कपिल की उम्र 11 वर्ष और छोटे बेटे निखिल की उम्र 3 साल थी। पति की मौत के बाद बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी बिरेश देवी पर आ गई लेकिन बिरेश ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पुश्तैनी आठ बीघा जमीन पर खुद खेती शुरू की और वह दिन-रात मेहनत कर दोनों बच्चों को बेहतर पढ़ाई कराकर काबिल बनाने में जुट गईं। अब बड़ा बेटा कपिल मलिक सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है वहीं दूसरा बेटा निखिल मलिक यूपी पुलिस में एसआई के पद पर तैनात है। गांव के लोग भी बिरेश देवी के हौंसले व हिम्मत की तारीफ करते है।
विज्ञापन

बिरेश देवी बोली, भोलेनाथ की कृपा हमेशा रही
पुरा महादेव में भगवान शिव का ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर है। बिरेश देवी की भगवान शिव में अटूट श्रद्धा है। वह नियमित रूप से मंदिर में भगवान का अभिषेक और पूजा अर्चना करती हैं। वह कहती हैं कि पति की मौत के बाद वह अकेली पड़ गईं थी। दो बच्चों की परवरिश और उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी आ गई थी। मगर भोलेनाथ के आशीर्वाद से सब कुछ ठीक हो गया। भगवान की कृपा से आज उसके दोनों बेटे कामयाब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना दहेज के की बेटों की शादी
बिरेश देवी ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों की शादी में दहेज नहीं लिया। उनका कहना है कि समाज में दहेज कोई लेता है तो उस पर सख्ती होनी चाहिए ताकि गरीब व्यक्ति को बेटी की शादी करने के लिए मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed