फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Target 500 quintals, purchase 24 quintals of paddy

लक्ष्य पांच सौ क्विंटल, खरीद हुई 24 क्विंटल धान

Fri, 18 Dec 2020 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Target 500 quintals, purchase 24 quintals of paddy
dhan - फोटो : dhan
20 ने कराया पंजीकरण, बिक्री के लिए सरकारी केंद्र पर पहुंचा एक किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सरकारी धान खरीदने के लिए बागपत और खेकड़ा में दो सरकारी केंद्र खोले गए थे। दोनों केंद्रों को 250-250 क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मगर, लक्ष्य के सापेक्ष 24 क्विंटल धान की ही खरीद हुई है। खास बात यह है कि 20 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन विपणन विभाग कार्यालय में कराया था। लेकिन सिर्फ एक ही किसान ने सरकारी क्रय केंद्र पर धान की बिक्री की है।
जिले में नहीं बोया जाता मोटा धान
बागपत। सरकारी क्रय केंद्र में मोटे धान की खरीद करने का प्रावधान है। जिले में मोटे धान के बजाए अन्य प्रजाति के धान की बुआई की जाती है। मोटे धान की बुआई न होने के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री नहीं की जाती है।
विज्ञापन

पांच सालों में जिले में हुई धान की खरीद
बागपत। जिले में पिछले पांच साल में पहली बार सरकारी क्रय केंद्र पर 24 क्विंटल 15 किलो धान की खरीद हुई। विपणन विभाग की ओर से किसान को खरीदी गई धान का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नहीं करते मोटे धान की खेती
बागपत। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि पश्चिमी यूपी की जलवायु बासमती धान के अनुरूप है। मोटे धान की अपेक्षा बासमती की कीमत लगभग दोगुना होती है। नरेला मंडी नजदीक होने से किसानों को धान बेचने में कोई ज्यादा दिक्क्त भी नहीं होती है। इसके अलावा पशुओं के चारे के लिए बासमती धान की पुआल मोटे धान की पुआल से बेहतर मानी जाती है।
धान की इन प्रजातियाें की होती है उपज
बागपत। जिले में धान की खेती का रकबा चार हजार हेक्टेअर है। सबसे अधिक धान की 1121 और 1509 प्रजाति की उपज की जाती है। इन प्रजातियों के बाद कुछ किसान 1718 प्रजाति की बुआई करते है। जिले में मोटे धान की प्रजाति शाका-चार, पंत-चार की बुआई काफी कम क्षेत्रफल में की जाती है।

जिले में धान क्रय केंद्र के लिए बागपत व खेकड़ा में दो क्रय केंद्र खोले गए थे। दोनों केंद्रों पर धान की खरीद का 500 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। एक किसान ने 24 क्विंटल धान की बिक्री सरकारी केंद्र पर की है। - कौशल देव, जिला विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed