फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tapeshwar was made Baghpat Kotwali and Omprakash was made in-charge of Chandinagar police station.

तपेश्वर को बागपत कोतवाली तो ओमप्रकाश को चांदीनगर थाना प्रभारी बनाया

Sat, 13 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tapeshwar was made Baghpat Kotwali and Omprakash was made in-charge of Chandinagar police station.
एसपी नीरज जादौन ने आने के बाद धीरे-धीरे अधिकतर थाना प्रभारियों को बदला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने धीरे-धीरे अधिकतर थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए है। अब बागपत कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी तपेश्वर सागर को सौंपी गई है तो चांदीनगर का थाना प्रभारी ओमप्रकाश को बनाया गया है। इनके अलावा भी कई इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले गए है।

बागपत कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का तबादला बुलंदशहर हो गया था, लेकिन उनको अभी तक रिलीव नहीं किया गया था। अब एसपी नीरज कुमार जादौन ने उनको रिलीव करने के आदेश कर दिए है। उनकी जगह एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर को कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा डीसीआरबी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को चांदीनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सेल प्रभारी शैलेंद्र मुरारी को खेकड़ा थाने में क्राइम इंस्पेक्टर, अपराध शाखा से इंस्पेक्टर मदनपाल सिंह को बागपत कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर प्रदीप ढांडियाल को मीडिया सेल का प्रभारी, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को डीसीआरबी प्रभारी, मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी जनक सिंह को एसओजी प्रभारी, अपराध शाखा से इंस्पेक्टर देवेश सिंह को मॉनिटरिंग सेल प्रभारी बनाया गया है। चांदीनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू को रमाला थाने का एसएसआई व सरूरपुर चौकी प्रभारी एसआई सचिन कुमार को रमाला थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed