फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tantrik raped woman, made obscene video

तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया

Mon, 19 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tantrik raped woman, made obscene video
तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया
विज्ञापन

दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। तांत्रिक ने महिला से करीब पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला ने तांत्रिक व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में काम करता है। घर पर अपने दो बच्चों के साथ वह रहती है। गांव में शादाब नाम का तांत्रिक है। 11 माह पहले शादाब की पत्नी उसके घर आई और कहने लगी कि तुम्हारे परिवार के एक व्यक्ति ने तुम्हारे बेटे को मरवाने के लिए उसके पति को एक लाख रुपये दिए हैं। अगर तुम अपने बेटे की जान बचानी चाहती हो तो उसका पति तंत्र विद्या से उसकी जान बचा लेगा। बेटे की जान बचाने की खातिर वह राजी हो गई। उससे महिला ने 70 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद शादाब व उसकी पत्नी उसके घर पहुंचे। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर शादाब ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। जब वह होश में आई तो वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। तांत्रिक ने उससे पांच लाख रुपये व सोने के जेवरात ले लिए। पीड़िता ने शादाब व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed