{"_id":"6599b347411b69634f007208","slug":"talks-fail-ration-dealers-strike-will-continue-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-5549-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वार्ता विफल, जारी रहेगी राशन डीलरों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वार्ता विफल, जारी रहेगी राशन डीलरों की हड़ताल
विज्ञापन
बड़ौत। जिला आपूर्ति अधिकारी व राशन डीलरों की शनिवार को घंटों चली वार्ता विफल हो गई। इस दौरान जिला आपूर्ति निरीक्षक राशन डीलरों को हड़ताल समाप्त करने की बात कहते रहे, वहीं मांग पूरी न होने पर राशन डीलरों ने हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर के जिला अध्यक्ष सुधीर डांगी व आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुशलपाल ने बताया कि इस समय राशन डीलरों को राशन वितरण के नाम पर मात्र 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जा रहा है, जबकि अन्य जगहों पर 200 रुपये से अधिक कमीशन दिया जा रहा है।
जिला आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह वार्ता के दौरान हड़ताल समाप्त करने की बात कहते रहे, लेकिन राशन डीलर नहीं माने। राशन डीलरों का कहना था जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बताया कि इस मांग को लेकर 27 दिसंबर को आयुक्त को संबोधित ज्ञापन जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंपकर हड़ताल शुरू करने की सूचना दे दी गई थी। इस अवसर पर प्रदीप पंवार, पप्पू, सुरेश बरवाला, राहुल, बिजेन्द्र, औरंगजेब, वीरसैन, मनोज, सत्यपाल सिंह आदि शामिल रहे।