फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Talents will be seen in youth festival, winners will be rewarded

Baghpat News: युवा उत्सव में दिखेगी प्रतिभाएं, विजेता होंगे पुरस्कृत

Tue, 07 Mar 2023 08:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 07 Mar 2023 08:16 AM IST
विज्ञापन
Talents will be seen in youth festival, winners will be rewarded
बागपत। बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज के प्रांगण में 12 मार्च को युवा उत्सव मनाया जाएगा। जहां युवाओं की कई प्रतियोगिताएं कराई जाएगी, जिनमें विजेता बनने पर नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

युवा उत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में 15-29 वर्ष तक की आयु के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। वहां पेंटिंग, कविता लेखन व मोबाइल फोटोग्राफी के प्रथम स्थान पर आने वाले को एक हजार रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 750 व तृतीय स्थान वाले को 500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। भाषण में प्रथम आने पर पांच हजार रुपये, द्वितीय को दो हजार रुपये, तृतीय को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

समूह नृत्य में प्रथम स्थान के लिए पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान के लिए ढाई हजार, तृतीय स्थान के लिए 1250 रुपये का पुरस्कार रहेगा। जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह करेंगे और युवा उत्सव में फिटनेस मॉडल रूबल धनकड़, गायिका रेणुका पंवार और चंचल बंजारा, यूथ आइकन सर्गुण त्यागी भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गायिका रेणुका पंवार के आने का प्रचार करने पर कार्रवाई की चेतावनी
नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी युवा उत्सव में गायिका रेणुका पंवार के आने की बात कहकर प्रचार किया जा रहा है। इसका पता चलने पर रेणुका पंवार के भाई विजय ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और उन्होंने बातचीत करने पर इंकार कर दिया था कि वह कार्यक्रम में नहीं आएंगे। इसके बावजूद रेणुका के कार्यक्रम में शामिल होने की कहकर झूठा प्रचार किया जा रहा है और इससे उनकी छवि खराब होगी। अगर आगे भी रेणुका पंवार के आने की बात कहकर प्रचार किया गया तो वह नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed