{"_id":"6339d04e5912fe6acc7cf25e","slug":"take-inspiration-from-the-lives-of-great-men-and-do-social-work-baghpat-news-mrt6079270125","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित के कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित के कार्य करें
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। डीएम राजकमल यादव और अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डीएम ने दोनों महापुरुषों के विचारों पर चलने की प्रेरणा लेने की बात कही।
डीएम ने कहा गांधी जी ने सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का दिखाया मार्ग विश्व में प्रसिद्ध है। महात्मा गांधी अहिंसा और सामाजिक एकता पर विश्वास करते थे। उन्होंने भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और सामाजिक विकास के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीवादी विचारधारा के अनुसरण करते हुए देश की सेवा की थी। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान ने दोना महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे, कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार मौजूद रहे।