फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Take action on the sources of poisonous liquor: Satyapal Singh

जहरीली शराब के सूत्रधारों पर कार्रवाई करें : सत्यपाल सिंह

Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Take action on the sources of poisonous liquor: Satyapal Singh
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुलिस कप्तान अभिषेक सिंह को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर जिले में जहरीली शराब प्रकरण की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि पुलिस छोटे अपराधियों पर कार्रवाई करती है, लेकिन उनके आका बच जाते हैं। पुलिस की एक टीम बनाकर माफिया पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह के पत्र का हवाला देते हुए सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने पुलिस कप्तान को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और अवैध असलहों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए अच्छे पुलिस अधिकारियों की एक टीम जिले में गठित की जाए। ऐसे लोगों की पिछले एक साल की सीडीआर निकाली जाए। पुलिस जमीनी स्तर पर काम करें, ताकि लोगों को राहत और न्याय मिल सके। सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिले और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

दो गिरफ्तार, चार लीटर मिलावटी शराब बरामद
बागपत। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से तीन बोतल, 34 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई है। चार लीटर मिलावटी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed