{"_id":"63f3bf96c83d065e9800172f","slug":"switch-on-crores-with-the-amount-of-farmers-baghpat-news-c-14-1-126177-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: किसानों की रकम से करोड़ों का स्विच ऑन, निगम ने ऐसे किया गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: किसानों की रकम से करोड़ों का स्विच ऑन, निगम ने ऐसे किया गोलमाल
Tue, 21 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बड़ौत/बागपत
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:14 AM IST
सार
योजना के तहत नलकूप का कनेक्शन लेने वाले किसानों से टीपीएमओ (स्विच) के नाम पर करोड़ों की वसूली की गई है। अकेले बागपत जनपद में ही पिछले पांच सालों में 1250 किसानों से दो करोड़ 28 लाख रुपये की वसूली गई है।
विज्ञापन
विस्तार
विद्युत निगम ने निजी नलकूप संपूर्ण जमा योजना के तहत नलकूप का कनेक्शन लेने वाले पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लगभग साढ़े 28 हजार किसानों से पिछले पांच वर्षों में टीपीएमओ (स्विच) के नाम पर करोड़ों रुपये की धनराशि वसूले। हैरानी की बात है कि आज तक खुद ऊर्जा निगम ने लंबे समय से स्विच नहीं खरीदे। इसके नाम पर निगम ने करोड़ों का गोलमाल किया है।
विज्ञापन
बता दें कि जब कोई किसान ऊर्जा निगम से निजी नलकूप संपूर्ण जमा योजना के तहत नलकूप का कनेक्शन लेता है तो निगम एस्टीमेट बनाकर किसान से लगभग 1.50 लाख रुपये वसूलकर ट्रांसफार्मर, खंभे, तार, इंसुलेटर, अर्थ रोड और स्टे रोड समेत अन्य सामग्री देता है। हैरानी की बात यह है कि इस एस्टीमेट में प्रत्येक किसानों से लगभग 18 हजार 292 रुपये ऐसी सामग्री के नाम वसूली जाती है जिसे निगम देता ही नहीं है।
विज्ञापन
यानी विभाग बिना टीपीएमओ (स्विच) दिए किसानों से अवैध उगाही कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में ऊर्जा निगम पश्चिमांचल के 14 जनपदों के लगभग साढे़ 28 हजार किसानों से लगभग 52 करोड़ 13 लाख रुपये वसूल चुका है। अकेले बागपत जनपद में ही पिछले पांच सालों में 1250 किसानों से दो करोड़ 28 लाख रुपये की वसूली गई है।
यह भी पढ़ें: बेबस पिता: मौत से लड़ रहे इकलौते बेटे का पैर भी कटा, सिर पर बेटी की शादी, सहारे की टूटी उम्मीद
ये बोले एसई
इस संबंध में एसई रणवजिय सिंह का कहना है कि न तो किसानों को टीपीएमओ स्विच दिया जा रहा है और न ही किसानों से टीपीएमओ स्विच देने के नाम पर राशि वसूली जा रही है। फिर भी शिकायत की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
जनपद का नाम पांच साल में नलकूपों की संख्या
बागपत 1250
मेरठ 3250
गाजियाबाद 1100
नोएडा 1500
हापुड़ 1300
बुलंदशहर 2200
मुरादाबाद 2950
बिजनौर 1800
रामपुर 1650
संभल 2750
अमरोहा 2800
मुजफ्फरनगर 1600
शामली 1450
सहारनपुर 2900
यह भी पढ़ें: बेबस पिता: मौत से लड़ रहे इकलौते बेटे का पैर भी कटा, सिर पर बेटी की शादी, सहारे की टूटी उम्मीद
ये बोले एसई
इस संबंध में एसई रणवजिय सिंह का कहना है कि न तो किसानों को टीपीएमओ स्विच दिया जा रहा है और न ही किसानों से टीपीएमओ स्विच देने के नाम पर राशि वसूली जा रही है। फिर भी शिकायत की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
जनपद का नाम पांच साल में नलकूपों की संख्या
बागपत 1250
मेरठ 3250
गाजियाबाद 1100
नोएडा 1500
हापुड़ 1300
बुलंदशहर 2200
मुरादाबाद 2950
बिजनौर 1800
रामपुर 1650
संभल 2750
अमरोहा 2800
मुजफ्फरनगर 1600
शामली 1450
सहारनपुर 2900