फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   svaasthyakarmiyon ka doosare din bhee virodh pradarshan

मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन

Sun, 18 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
svaasthyakarmiyon ka doosare din bhee virodh pradarshan
बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का मांगों को लेकर शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने काली पट्टी बांधकर एक घंटे कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रदेश में एनएचएम अंतर्गत तैनात संविदा कर्मचारियों के गैर जनपदीय स्थानांतरण पर एक वर्ष पूर्व से रोक है। कर्मचारियों के लिए वेतन पॉलिसी न होने से कर्मचारियों को समान पद और समान योग्यता के बावजूद समान मानदेय नहीं मिल रहा है। कर्मचरियों को सरकार की ओर से घोषित 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि से बाहर रखा गया है। उन्होंने स्थानांतरण नीति बहाल करने, वेतन पॉलिसी की विसंगति दूर करने, समान योग्यता के आधार पर समान वेतन, प्रोत्साहन राशि और पीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर 19 से 21 जुलाई तक दो घंटे कार्य बहिष्कार करने और 26 जुलाई को मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। इस दौरान डॉ. श्रवण, एलटी अनिल कुमार, धर्मेंद्र, सत्यदेव, आस मोहम्मद, इमरान, रजनी, हेमलता, चंचल, दीपा, शोएब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed