{"_id":"5f5e5c298ebc3e57bc164dff","slug":"survey-work-started-for-widening-of-barout-kotana-road-baraut-news-mrt501097158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-कोताना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सर्वे कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत-कोताना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सर्वे कार्य शुरू
विज्ञापन
सात मीटर चौड़ीकरण के लिए 17.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृति, 10.150 किमी लंबा है मार्ग
बड़ौत। बड़ौत - कोताना मार्ग के चौड़ीकरण के लिए रविवार को सर्वे कार्य शुरू हो गया। इस दौरान मार्ग के चौड़ीकरण मेें बाधक आने वाली चीजों पर निशान लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जल्द ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
मार्ग का चौड़ीकरण करने वाले कंपनी प्रीती कंस्ट्रक्शन कंपनी के अवर अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि विधायक केपी मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर बड़ौत - कोताना मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की थी। फिलहाल मार्ग के निर्माण के लिए 17.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई। इस मार्ग की लंबाई 10.150 किमी है। सर्वे कार्य के दौरान चौड़ीकरण कार्य मेें बाधक आने वाली चीजों पर निशान लगाया जा रहा है। चिन्हित कर संबंधित व्यक्तियों या संस्थाओं के मालिकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नेाटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी, जल्द ही मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।