{"_id":"69c6e42e3010a262140adfac","slug":"survey-department-team-reached-yamuna-khadar-problem-not-resolved-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-149030-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यमुना खादर पहुंची सर्वे विभाग की टीम, समस्या का नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यमुना खादर पहुंची सर्वे विभाग की टीम, समस्या का नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन
बड़ौत। हरियाणा के सोनीपत जिले के पबनेरा गांव के किसानों ने कोताना यमुना खादर में किसानों की गेहूं, खरबूजे, तरबूज, खीरा आदि की करीब 50 बीघा फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। शुक्रवार को सर्वे विभाग की टीम वहां पहुंची। हरियाणा और यूपी की टीमों के वहां पहुंचने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब एक सप्ताह में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक होगी।
कोताना गांव निवासी कल्लू कुमार, सलीम मल्लाह, ओमपाल कश्यप, महिपाल समेत अन्य किसानों ने खादर में अपनी जमीन में गेहूं, खरबूजे, तरबूज, खीरा आदि फसलों की बुआई की हुई थी। गेहूं की फसल लगभग तैयार हो चुकी थी, जिसे 10 से 15 दिन में काटने की तैयारी थी। बुधवार को हरियाणा के पबनेरा गांव के किसान वहां के प्रशासन के साथ आए और तीन ट्रैक्टरों से जोताई कर फसलों को बर्बाद कर दिया। यहां के किसानों ने वहां के प्रशासनिक अधिकारियों को जमीन संबंधित अभिलेख देखने को कहा, मगर उन्होंने देखने से इंकार कर दिया। कोताना के किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान करने की मांग की थी। शुक्रवार को हरियाणा की तरफ से सर्वे विभाग के कानूनगो राजेश मलिक व यूपी की तरफ से कानूनगो नंदकिशोर पहुंचे, जहां उन्होंने दोनों तरफ के किसानों से बात की मगर कोई हल नहीं निकला। एक सप्ताह के अंदर दोनों तरफ के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक होगी, जिसमें समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
वर्जन-- -
कोताना यमुना खादर में किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए एक सप्ताह के अंदर खादर में वहां के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें किसी तरह का विवाद नहीं हो, इसलिए समाधान निकालना जरूरी है। -भावना सिंह, एसडीएम

वर्जन