फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The 132 KV line tower tilted due to a broken conductor.

Baghpat News: कंडक्टर टूटने से 132 केवी लाइन का टावर झुका

Tue, 22 Sep 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The 132 KV line tower tilted due to a broken conductor.
अमीनगर सराय। तेड़ा गांव के जंगल में रविवार सुबह 132 केवी विद्युत लाइन के टावर में फॉल्ट हो गया। तेज धमाके के साथ कंडक्टर टूटने से टावर एक ओर झुक गया, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत जांच शुरू की और मरम्मत कार्य भी शुरू कराया। हादसे के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई थी। हालांकि, इसे वैकल्पिक लाइन के माध्यम से जल्द ही बहाल कर दिया गया। बड़ौत से अमीनगर सराय 132 केवी विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति करने वाली लाइन का यह टावर तेड़ा निवासी रमेश के गन्ने के खेत में लगा है। सोमवार को भी ऊर्जा निगम के कर्मचारी टावर की मरम्मत में लगातार जुटे रहे। इस दौरान ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर कार्य का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

एसडीओ ट्रांसमिशन सुमित गुप्ता ने बताया कि टावर की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देर रात तक यह काम पूरा हो जाएगा। फॉल्ट के कारण अभी भी कई बिजलीघरों के कृषि फीडर बंद पड़े हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ कृषि फीडर चालू कर दिए गए हैं, जिससे आंशिक राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed