फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suraj Singh became university topper, got selected in TGT for the first time

यूनिवर्सिटी टॉपर बने सूरज सिंह, पहली ही बार में टीजीटी में चयन हुआ

Wed, 24 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Suraj Singh became university topper, got selected in TGT for the first time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। चमरावल रोड पर रहने वाले सूरज सिंह ने एमए कला वर्ग में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही सूरज ने पहले ही प्रयास में टीजीटी की परीक्षा पास की और उनको नगर का यमुना इंटर कालेज अलॉट हुआ है। सूरज के पिता राजवीर उर्फ राजे ने बताया कि यूनिवर्सिटी टॉपर बनने व टीजीटी में चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

यूनिवर्सिटी के मंगलवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में सूरज सिंह ने एमए कला वर्ग में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान पाने पर उन्हें दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने प्रथम प्रयास में टीजीटी की परीक्षा पास की है। उनका नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में शिक्षक के पद पर चयन हुआ है। यूनिवर्सिटी में प्रथम रैंक और शिक्षक के पद पर चयन होने पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। सूरज सिंह के पिता राजवीर उर्फ राजे किसान है और माता सत्यवती ग्रहणी है। पिता राजवीर ने कहा कि बेटे सूरज इस तरह ही आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed