{"_id":"64fdf01415ad57705b029fa6","slug":"supply-of-six-villages-stopped-due-to-fault-in-the-line-people-remained-worried-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-5058-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लाइन में फाल्ट आने से छह गांव की आपूर्ति ठप रही, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लाइन में फाल्ट आने से छह गांव की आपूर्ति ठप रही, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बिजली की हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने से सिंघावली अहीर बिजलीघर से जुड़े छह गांव में 20 घंटे बाद सप्लाई शुरु हुई। बिजली ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिंघावली अहीर बिजलीघर से पर आ रही हाइटेंशन बिजली की लाइन में शनिवार की शाम फाल्ट आ गया। लाइन में फाल्ट आने से बिजलीघर से जुड़े अमीपुर बालैनी, बाखरपुर बालैनी, सिंघावली अहीर, हबीबपुर नंगला, डौलचा, सैडभर और नवादा गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों के इनवर्टर ठप हो गए। रविवार की सुबह लोगों को पेयजल और पशुओं का चारा की समस्या का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के कर्मचारी रविवार को दिन भर फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। फाल्ट ठीक होने के बाद रविवार शाम चार बजे 20 घंटे बाद गांवों में बिजली की सप्लाई शुरु हुई। एसडीओ नरेश कुमार का कहना है कि लाइन में फाल्ट आने से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। रविवार को फाल्ट ठीक कराकर सप्लाई शुरु करा दी है।