फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sunshine, mild relief from cold

धूप खिली, ठंड से मिली हल्की राहत

Tue, 24 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sunshine, mild relief from cold
सुबह के समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कोहरे के बीच जाते वाहन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कड़ाके की सर्दी से मंगलवार को धूप निकालने पर राहत पहुंची। लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी रौनक बढ़ी। शाम होने पर शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। धूप से पहले राहत पहुंची हो, लेकिन पारा भी 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही और ट्रेन की गति पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

कई दिनों से सर्दी का सितम बढ़ रहा है। शीत लहर से लोग ठिठुर रहे थे और कंपकंपी छूट रही थी। मंगलवार को दोपहर में धूप निकाली तो लोगों को राहत पहुंची। धूप तापने के लिए कोई घरों के बाहर बैठा तो कोई छतों पर। सरकारी कार्यालयों से भी कर्मचारी बाहर निकल आए। सर्दी से तो राहत पहुंची। मौसम विभाग ने बागपत जनपद का सर्दी का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 16.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम रहा। शाम होते-होते सर्दी बढ़ गई। उधर, सुबह के समय कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को प्रभावित किया।
विज्ञापन

कोहरे से ट्रेन की रफ्तार पर लगा ब्रेक
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण परेशानी बढ़ती है। ट्रेन चालक बहुत धीमी रफ्तार पर ट्रेन को स्टेशन पर हार्न बजाते हुए लाएगा, जिसके बाद इसी तरह अगले स्टेशन पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के साथ वायु का प्रदूषण भी बढ़ रहा
बागपत। मौसम जिस पर सर्द हो रहा है, उसी प्रकार जिले का वायु प्रदूषण भी परेशानी पैदा कर रहा है। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 312 रिकॉर्ड किया है, जो सामान्य से ऊपर है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होगी और दिक्कतें बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed