{"_id":"5f70d6bc8ebc3e9ba007c3ba","slug":"sunil-rathi-attached-assets-worth-rs-1-20-crore-baghpat-news-mrt5034055145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील राठी की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील राठी की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
सुनील राठी के घर सील लगाते इस्पेक्टर एमपी सिंह
- फोटो : BAGHPAT
सुनील राठी की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
टीकरी कस्बे के तीन मकान और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी कुर्क की गई
डीएम के आदेश पर सीओ बड़ौत ने की कार्रवाई, छह थानों की पुलिस रही मौजूद
मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी पर 48 मुकदमे हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दाहा/दोघट (बागपत)। तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुनील राठी पर पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी के टीकरी कस्बा स्थित तीन मकान और एक फॉर्च्यूनर कार को कुर्क कर लिया है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कुर्क संपत्ति की कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये है। इस कार्रवाई के दौरान छह थानों का पुलिसबल मौजूद रहा। राठी की मां राजबाला चौधरी टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन हैं।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सुनील राठी की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने के लिए डीएम शकुंतला गौतम ने आदेश जारी किए थे। सीओ बड़ौत आलोक कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह और तहसीलदार बड़ौत प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में छह थानों की पुलिस रविवार सुबह करीब 11 बजे टीकरी स्थित सुनील राठी के घर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया। राठी वर्ष 2001 से जेल में बंद है। उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के 41 अभियोग उस पर पंजीकृत हैं।
कुर्क की गई संपत्ति
टीकरी में एक साल पहले बनवाया गया 230.40 वर्ग मीटर का तीन मंजिला मकान, जिसकी अनुमानित कीमत 71.84 लाख रुपये है। नौ साल पुराना एक मंजिला मकान, जिसका क्षेत्रफल 136.20 वर्ग मीटर है। इसकी अनुमानित लागत 11.50 लाख रुपये है। 154.90 वर्ग मीटर में निर्मित एक मंजिला मकान, जिसकी अनुमानित लागत 8.95 लाख रुपये है। 27 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर कार, जिसका नंबर यूपी 17 आर 4747 को भी कुर्क किया गया है।