{"_id":"64273d988f352120d90f2a84","slug":"sun-came-out-till-afternoon-it-rained-in-the-evening-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-63-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दोपहर तक निकली धूप, शाम को हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दोपहर तक निकली धूप, शाम को हुई झमाझम बारिश
Sat, 01 Apr 2023 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
रटौल में गिरा पेड़
बागपत। यहां लगातार मौसम बदल रहा है और पहले दोपहर तक धूप निकली तो उसके बाद शाम को बारिश शुरू हो गई। जिसने किसानों के साथ ही हर किसी की परेशानी बढ़ा दी। बारिश लगातार होने से फसलों में नुकसान बढ़ रहा है, बारिश शुरू होते ही बत्ती गुल हो गई।
बृहस्पतिवार शाम को झमाझम बारिश हुई थी जो रातभर रुक-रुककर होती रही। शुक्रवार सुबह मौसम साफ हुआ और धूप भी निकल गई। लोगों को लगा कि अब बारिश नहीं होगी। लेकिन शुक्रवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे दोबारा मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों की गेहूं की पहले ही गिरी फसल में नुकसान बढ़ता दिख रहा है। इससे गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की बात कही जा रही है। सरसों की फसल भी खराब हो रही है, आम का बौर भी लगातार गिर रहा है।
इसके साथ ही खीरा, तोरई, टमाटर व करेला की फसल भी बारिश ज्यादा होने से खराब हो रही है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संदीप चौधरी ने बताया कि बारिश से किसानों की फसल खराब हो रही है। गेहूं गिरने से पैदावार प्रभावित होगी। आम का बौर गिर गया और सब्जी की फसल भी खेतों में पानी भरने से खराब हो रही है।
विज्ञापन
-
लाइनों में फाल्ट आने से शहर के साथ ही गांवों में आपूर्ति ठप
बृहस्पतिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने से शहर और करीब 80 गांवों में बत्ती गुल हो गई थी। शहर की आपूर्ति बारिश हल्की होने पर शुरू हो गई, लेकिन गांवों में शुक्रवार दोपहर तक लाइनों के फाल्ट ठीक किए गए। दोबारा से बारिश होने पर शहर व गांवों में बत्ती गुल हो गई। शहर की आपूर्ति करीब दो घंटे बाद शुरू हो गई।
-- -
18 घंटे ठप रही पिलाना उपकेंद्र की आपूर्ति
अमीनगर सराय। बारिश से पिलाना विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े गांवों में शुक्रवार को 18 घंटे आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को पशुओं का चारा काटने और पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की शाम हवा और बारिश के बाद पिलाना उपकेंद्र से जुड़े जुड़े पिलाना, सांकलपुट्ठी, रतनपुरी, सिखेड़ा, रोशनगढ़, दौलतपुर, सहित अन्य कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। गांवों में शुक्रवार दोपहर 12 बजे बिजली की सप्लाई शुरू हुई। रात भर बिजली की आपूर्ति ठप होने से शुक्रवार को ग्रामीणों पेयजल और पशुओं का चारा काटने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। पिलाना में लाइन में फाल्ट होने के कारण शुक्रवार शाम को 24 घंटे बाद बिजली की सप्लाई शुरु हो सकी। एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि लाइन में फाल्ट की वजह से आपूर्ति ठप हो गई थी।