{"_id":"67dc63312b88c84e860f6c67","slug":"sumedha-and-vanshika-took-the-lead-in-shooting-on-the-second-day-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-128319-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शूटिंग में दूसरे दिन सुमेधा व वंशिका ने बढ़त बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शूटिंग में दूसरे दिन सुमेधा व वंशिका ने बढ़त बनाई
Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के गायत्री राइफल क्लब पर आयोजित प्रतियोगिता में निशाना लगाते शूटर। स्रोत कोच
बड़ौत। नगर के गायत्री राइफल क्लब पर शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शूटरों ने अचूक निशाने लगाए। एयर पिस्टल आईएसएसएफ में दिल्ली की सुमेधा शर्मा और जौहड़ी की वंशिका ने संयुक्त रूप से बढ़त बनाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कोच एवं नेशनल शूटर आदर्श चौधरी ने किया। दूसरे दिन एयर पिस्टल आईएसएसएफ में दिल्ली की सुमेधा शर्मा व जौहड़ी की वंशिका ने 600 में से 578 अंकों के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाई। वहीं एयर राइफल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में रोहतक की कृतिका ने 621 अंक व यूथ वर्ग में रोहतक के कौशल राज ने 623.1 अंक प्राप्त किए। इनके अलावा एयर पिस्टल एनआर में बागपत के ओजस्वी भारद्वाज 400 में से 377 अंकों के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए है। निर्णायक मंडल में मनोज तोमर, विक्रांत सिंह तोमर, सचिन कौशिक, वाजिद अली खान, राहुल शामिल रहे। प्रतियोगिता आयोजक कपिल शर्मा और क्रीड़ा भारती जिला मंत्री विपिन दांगी ने अतिथियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।