फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suicide by killing three daughters: Women said, what was the fault of the children

तीन बेटियों की हत्या कर सुसाइड: महिलाएं बोलीं, अकेली मर जाती बच्चों का क्या कसूर था... पति को थाने ले गई पुलिस

Wed, 10 Sep 2025 09:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 10 Sep 2025 09:12 PM IST
सार

Baghpat News: टीकरी कस्बे के पट्टी भोजान में बुधवार को चार शव पहुंचे तो मातम पसर गया। हर कोई तेजकुमारी को कोस रहा था, जिसमें अपनी तीनों बच्चियों को खत्म कर दिया। वहीं पति विकास रोते हुए कहता रहा कि वह भी मर जाएगा।

विज्ञापन
Suicide by killing three daughters: Women said, what was the fault of the children
पत्नी और बेटियों के शव आने पर बेसुध हुआ विकास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में विकास की तीन बेटियों गुंजन, किट्टो और नीरा और पत्नी तेज कुमारी की मौत होने से शोक छाया रहा। पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव परिजनों को सौंपे गए। तीनों बच्चियों के शव दफनाने के साथ ही महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इसके चलते बुधवार को दिनभर विकास के घर पर सांत्वना देने के लिए भी लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन

 

Suicide by killing three daughters: Women said, what was the fault of the children
तेजकुमारी, गुंजन और किट्टो की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान निवासी टूरिस्ट बस चालक विकास की पत्नी तेज कुमारी ने अपनी बेटी गुंजन, किट्टो और नीरा की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे नींद से जागे विकास को कमरे का दरवाजा बंद मिला और आवाज लगाने पर भी अंदर से जवाब नहीं आने पर उसने पुलिस को बुला लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चारों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पूछताछ में विकास ने बताया कि पत्नी तेज कुमारी तीनों बेटियों को लेकर दिल्ली में उसके साथ रहना चाहती थी, इससे मना करने पर पत्नी ने यह कदम उठाया।
उधर, बुधवार को चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार देर शाम चारों शव गांव पहुंचे तो बच्चियों के शव देखकर लोगों की आंखे नम हो गईं। परिवार वालों ने तीनों बहनों के शवों को गड्ढे में दफना दिया, जबकि तेज कुमारी का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
 
विज्ञापन

बेटियों और पत्नी की मौत के बाद विकास बोला, मैं भी आत्महत्या करूंगा
तीन बेटियों और पत्नी तेज कुमारी की मौत होने से विकास पूरी तरह टूट गया। इससे गमजदा विकास बार-बार दहाड़ मारकर रोता रहा। इस दौरान विकास बार-बार यही कहता रहा कि वह भी अब आत्महत्या कर लेगा। इसकी जानकारी परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों को दी तो वे विकास को लेकर थाने चले गए। मंगलवार रात और बुधवार को दिनभर विकास को पुलिसकर्मियों ने अपनी निगरानी में बैठाकर रखा। शव गांव पहुंचने के बाद ही परिवार वाले थाने में बैठाए गए विकास को लेकर टीकरी पहुंचे और अंतिम संस्कार कराया।
 

महिलाएं बोलीं, अकेली मर जाती, बेटियों का क्या कसूर था
चार मौत होने के बाद विकास के घर में बुधवार को महिलाएं विलाप करती रहीं। महिलाएं कहती रहीं कि पति से अनबन होने पर तेज कुमारी को आत्महत्या करनी थी तो वह अकेली कर लेती। इन मासूम बच्चियों का क्या कसूर था। महिलाएं बार-बार तेज कुमारी को कोसती रही।
 

मैं अनपढ़, वो बीए पास थी
विकास ने बताया कि वह अनपढ़ है और टूरिस्ट बस चलाता है। उसकी पत्नी तेज कुमारी ने नेपाल से बीए की पढ़ाई कर रखी थी, जो घर में बच्चों को भी पढ़ाती रहती थी। इसी वजह से वह दिल्ली में जाकर रहने और बेटियों को बड़े स्कूल में पढ़ाने का दबाव भी बनाती रहती थी।
 

कागजों में त्रुटि बताकर पोस्टमार्टम रोका
टीकरी चेयरमैन प्रतिनिधि उपेंद्र राठी ने बताया कि बुधवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवार वाले वहां पहुंच गए। तभी चिकित्सक ने कागजों में त्रुटि बताकर पोस्टमार्टम रोक दिया। इसका पता चलते ही दोघट पुलिस ने त्रुटि को सही किया। इसके बाद महिला चिकित्सक की निगरानी में तेज कुमारी का पोस्टमार्टम हुआ। जबकि चिकित्सक ने तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम किया। उधर, सांत्वना देने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, देवेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सूरजमल कश्यप, ओमकार दत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
 

ये बोले एसपी
चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया। आत्महत्या करने की बात कहने पर विकास को थाने में पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा गया। 
- सूरज कुमार राय, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed