फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane lifting started from weighing centers

Baghpat News: तौल केन्द्रों से शुरू हुआ गन्ने का उठान

Wed, 29 Mar 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 29 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane lifting started from weighing centers
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर निर्माण कार्यों से 25 गांव की तौल प्रभावित से मलकपुर चीनी मिल प्रशासन हरकत में आ गया है। मिल प्रशासन ने ओवरब्रिज और सड़क निर्माण कार्यों को देखते हुए अब रूट बदलकर क्रय केन्द्रों से गन्ने का उठान शुरू कर दिया है। गन्ने का उठान होने से कई गांवों में तौल कार्य होने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज और बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चलने से लगभग 25 से अधिक गांवों में तौल कार्य प्रभावित हो रहा है, जिस कारण किसानों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इससे किसानों मेें रोष व्याप्त है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मिल प्रशासन हरकत में आया गया है। जिसके बाद मिल प्रशासन तत्काल तौल केन्द्रों पर कई दिनों से पड़े गन्ने का उठान शुरू कर दिया है। साथ ही रूट बदलकर गन्ने को मिल में लाने की व्यवस्था भी कर दी है।
विज्ञापन

- ये बनाई गई व्यवस्था
मलकपुर चीनी मिल के कैन मैनेजर मुकेश मलिक ने बताया कि ओवरब्रिज और सड़क निर्माण कार्य से गन्ने का उठान कार्य प्रभावित हो रहा था, जिस कारण लगातार शिकायतेंं प्राप्त हो रहीं थीं। बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए तौल केन्द्रों से गन्ने का उठान कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया कि गुराना, बड़ावद, फतेहपुर पुट्ठी, हिलवाड़ी, धनौरा, बिजवाड़ा, पोईस, तितरौंदा, सिंघावली अहीर सहित अन्य गांवों का गन्ना बागपत रूट से होते हुए बड़ौत व मिल में भेजा जाएगा, जबकि वाजिदपुर, लौहड्डा, जौहड़ी, आरिफपुर खेड़ी, अंगदपुर, सिरसली, जिवाना गुलियान, दादरी, रंछाड़ सहित अन्य गांवों के किसानों का गन्ना बिनौली-बरनावा, दाहा, पुसार, गांगनौली, किशनपुर बराल से होते हुए मलकपुर मिल में भेजने की व्यवस्था की गई है। उधर गन्ने के उठान कार्य से तौल शुरू हो जाने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed