Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane, jowar and wheat decreased by 15 thousand hectares in four years

चार साल में बढ़ गया गन्ने का 15 हजार हेक्टेयर का रकबा, ज्वार गेंहू का घटा

Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane, jowar and wheat decreased by 15 thousand hectares in four years
बागपत। जिले में गन्ने की फसल के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। पिछले चार साल में गन्ने का 15 हजार हेक्टेयर रकबा बढ़ गया है। गन्ने का रकबा बढ़ने के बाद ज्वार, गेहूं व अन्य फसलों का रकबा कम हुआ है। किसानों का कहना है कि एक तो पेराई सत्र देरी से शुरू हुआ, दूसरे गन्ने की फसल पर मौसम का कम प्रभाव पड़ता है, जिससे किसान गन्ने की फसल अधिक बो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में गन्ना विभाग की ओर से गन्ने का सर्वे कराया गया था। टीम ने खेतों पर जाकर सर्वे किया। गन्ना विभाग के सर्वे में जिले में गन्ने का रकबा 85106 हेक्टेयर है, जोकि पिछले साल से 759 हेक्टेयर और वर्ष 2019-20 से 14984 हेक्टेयर अधिक है। जिले में लगातार बढ़ रहे गन्ने के रकबे से ज्वार, धान और गेहूं का रकबा कम हो रहा है। अधिक बरसात या सूखा होने पर भी गन्ने की फसल के खराब होने की संभावना कम रहती है, जबकि बरसात कम या अधिक होने पर ज्वार, गेंहू की फसल खराब होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

--
मौसम का सबसे कम पड़ता है प्रभाव
- सरूरपुर कलां के प्रगतिशील किसान सुभाष नैन का कहना है कि गन्ने की फसल पर मौसम का प्रभाव कम पड़ता है। जिससे फसल में नुकसान होने की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नौरोजपुर गुर्जर के सतीश का कहना है कि इस बार पेराई सत्र देरी से शुरू हुआ। गन्ने की समय से छिलाई न होने के कारण गेहूं की फसल का रकबा घट गया और खेत खाली होने पर किसानों ने गन्ने की फसल की बुआई कर दी।

--
वर्ष रकबा (हे. में)
2019-20 72122
2020-21 74195
2021-22 84347
2022-23 85106
------
वर्जन-
जिले में पिछले चार साल से गन्ने के रकबे में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले चार साल में जिले में गन्ने के रकबे में लगभग 15 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जिले में इस बार 85106 हेक्टेयर में गन्ने की फसल उगाई गई है। - डॉ. अनिल भारती, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed