फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane crushing remained closed for two hours due to the commotion of employees

कर्मचारियों के हंगामे से दो घंटे बंद रही गन्ने की पेराई

Tue, 28 Jan 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing remained closed for two hours due to the commotion of employees
मलकपुर मिल में सैलरी न मिलने पर हंगामा करते कर्मचारी व जमा किसान। - फोटो : BARAUT
कर्मचारियों के हंगामे से दो घंटे बंद रही गन्ने की पेराई
विज्ञापन

बड़ौत। समय से वेतन नहीं मिलने पर मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने मंगलवार को हंगामा कर क्रेन रुकवा दी। इसके चलते दो घंटे तक पेराई बंद रही। मौके पर पहुंचे किसानों ने हंगामा शुरू किया तो पेराई शुरू हुई।

मिल कर्मचारियों को हर माह 10 तारीख को वेतन मिलता है। लेकिन जनवरी में 25 तारीख तक वेतन नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। इस परेशानी से नाराज मिल कर्मचारियों ने मंगलवार को हंगामा कर क्रेन रोक दी। इससे मिल में पेराई बंद हो गई। इस पर गन्ना लेकर आए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। तब जाकर अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया और डेढ़ घंटे बाद मिल में पेराई शुरू हुई। हंगामा करने वाले किसानों में रोहित मान, मोनू, विपिन, धनवीर, बिल्लू, राजु पहलवान, जस्सू, योगिंद्र पहलवान, भूरा प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed