{"_id":"639224bc782c9c004a61b09c","slug":"sugarcane-crushing-of-mohidinpur-mill-is-being-done-in-kinauni-baghpat-news-mrt6169399116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किनौनी में हो रही मोहिद्दीनपुर मिल के गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किनौनी में हो रही मोहिद्दीनपुर मिल के गन्ने की पेराई
विज्ञापन
बागपत। मोहिद्दीनपुर मिल में आग लगने के बाद वहां का गन्ने की पेराई किनौनी मिल मे कराई जा रही है, जिससे जिले के चार गांवों में किनौनी मिल के क्रय केंद्रों पर दो दिन से तौल बंद है।
मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में 26 नवंबर को शॉट सर्किट होने से आग लग गई थी, जिससे मिल में पेराई बंद हो गई थी। शुगर मिल का गन्ने की किनौनी मिल में पेराई की जा रही है, जिससे पिछले दो दिन से सिरसली, रंछाड़, माल माजरा और जौहड़ी के गांव के क्रय केंद्रों पर तौल बंद है। तौल बंद होने से किसानों को गेहूं की फसल की बुवाई और पशुओं के लिए चारे की समस्या का डर सता रहा है।
सिरसली के राजू तोमर ने बताया कि किनौनी मिल के क्रय केंद्रों पर पिछले दो दिन से तौल बंद है। किसान सौ रुपये कम दाम पर कोल्हू पर गन्ना डालने के लिए विवश होना पड़ रहा है। रंछाड़ के विनोद तोमर ने बताया कि तौल न होने से गेहूं की बुवाई और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। किसानों की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। पुरा महादेव निवासी सचिन ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की तौल बंद कर मिल में दूसरी मिल के गन्ने की पेराई कराई जा रही है। पिछले दो दिन से तौल न चलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।